हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान रविवार को कोयल घाट पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब महावन पुलिस ने परिक्रमार्थियों को नाव में बैठकर यमुना पार करने से रोक दिया। पुलिस की रोकटोक से नाराज श्रद्धालु पुलिसकर्मियों से भिड़ गए और काफी देर तक बहस होती रही। परिक्रमार्थियों का कहना था कि यह परिक्रमा मार्ग वर्षों पुराना है और करीब 100 साल से श्रद्धालु इसी रास्ते से नाव द्वारा यमुना पार करते आ रहे हैं। श्रद्धालुओं ने पुलिस से सवाल किया कि यदि प्रशासन की ओर से कोई प्रतिबंध लगाया गया है तो उसका लिखित आदेश दिखाया जाए। घटना के दौरान घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई श्रद्धालु “पुरानी परिक्रमा इसी मार्ग से जाएगी” के नारे लगाते हुए पुलिस कार्रवाई का विरोध करते रहे। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को समझाने का प्रयास करते हुए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
