• Mon. May 25th, 2026

नरहौली के पीड़ितों को सपा नेता सुमन ने बंधाया ढांढस

ByVijay Singhal

May 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के नरहौली गांव में दलित समाज की बेटियों की बारात के दौरान हुए विवाद के बाद रविवार को सपा नेता रामजीलाल सुमन नरहौली पहुंचे। उन्होंने बेटियों के पिता से मुलाकात कर हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। सपा नेता ने दलितों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए योगी सरकार पर हमला बोला। विदित है कि बरसाना के गांव भरनाकलां के रहने वाले नेमचंद्र के दो बेटों अशोक और कुलदीप की शादी नरहौली गांव में भगवान दास की दो बेटियों लक्ष्मी और पूनम से तय हुई थी। बुधवार रात करीब 10 बजे वह बारात चढ़ने के दौरान किसी ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थर दूसरे पक्ष के एक दुकानदार को लग गया। आरोप है कि जब दुकानदार ने बारातियों के सामने इसका विरोध किया तो बात बिगड़ गई। दोनों तरफ से पत्थरबाजी व बवाल हुआ। सपा के राज्य सभा सदस्य रामजीलाल सुमन पार्टी नेताओं के साथ नरहौली गांव में हुई घटना के पीड़ितों से मिले और जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बेटियों के पिता से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। राज्य सभा सदस्य ने कहा कि इस सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। बाबा साहब की मूर्ति तोड़ी जा रही हैं। सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। कुछ लोगों को योगी सरकार का संरक्षण है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.