हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डोरी बाजार स्थित प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में महिलाओं ने भजन-पूजन किया। भगवान गोपीनाथ की पूजा के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन अर्चना शर्मा ने किया। दिव्या राठी, कविता अग्रवाल, अनीता गोस्वामी और संजू सहित अनेक महिलाओं ने भगवान गोपीनाथ की सामूहिक रूप से आरती की और पुष्प अर्पित किए। आराध्य से विश्व शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अर्चना शर्मा ने कहा कि यमुना तट के समीप स्थित गोपीनाथ मंदिर ब्रज संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है। कहा कि भगवान गोपीनाथ का विग्रह अत्यंत मनोहारी और चमत्कारी माना जाता है। दिव्या राठी ने कहा कि गोपीनाथ मंदिर का वातावरण आज भी भक्तों को श्रीकृष्ण की रासलीला और प्रेमभाव का अनुभव कराता है। कार्यक्रम में कविता अग्रवाल, दीक्षा गर्ग, दिविशा अग्रवाल, संजू, अनीता गोस्वामी, गुंजन अग्रवाल, कनिका, कविता, ललिता, लवली, माधवी, शालू, पूजा, रामा, प्रिया, रानी और रीना आदि मौजूद रहीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
