• Fri. May 22nd, 2026

मथुरा नगर निगम पहुंचा ‘कॉकरोच’, यमुना प्रदूषण के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

ByVijay Singhal

May 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना नदी में गिरते गंदे नालों के विरोध में एक समाजसेवी युवक ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। युवक कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने अपने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कॉकरोच की ड्रेस पहने युवक नगर निगम परिसर में नाचते-गाते हुए पहुंचा और यमुना में गिर रहे गंदे पानी के खिलाफ नाराजगी जताई। युवक का कहना था कि जिस तरह गंदगी में कॉकरोच पनपते हैं, उसी तरह शहर और यमुना की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। उसने कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं। समाजसेवी युवक के इस अनोखे प्रदर्शन ने नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यमुना प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रशासन को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए। नगर निगम पहुंचे इस “कॉकरोच प्रदर्शन” की चर्चा पूरे शहर में बनी हुई है।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.