• Fri. May 22nd, 2026

हेमा मालिनी ने कहा, राजनीतिक श्रेय लेने को लगा रहे अड़ंगा, मैं ही बनवाऊंगी ब्रज चौरासी कोस मार्ग

ByVijay Singhal

May 22, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास को लेकर अपना संकल्प फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि मैं ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का विकास कराकर ही रहूंगी। कुछ लोग राजनीतिक श्रेय लेने के लिए अड़ंगा लगा रहे हैं। अब तक ऐसे लोगों को परिक्रमा मार्ग की बदहाली क्यों नहीं दिखाई दी। अब जब हम बनवाना चाह रहे हैं, तो तरह-तरह के अड़ंगा लगा रहे हैं। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराकर उसका विकास कराने के लिए सांसद हेमा मालिनी काफी समय से प्रयास कर रही हैं। इसके उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता की। सांसद ने कहा कि परिक्रमा में जो भी पड़ाव स्थल हैं, उन्हें भी इस तरह से विकसित किया जाएगा कि वहां रात्रि विश्राम और भजन कीर्तन श्रद्धालु कर सकें। सांसद ने कहा कि मथुरा से गोवर्धन रिंग रोड का निर्माण भी उनकी प्राथमिकता में है, इससे जाम से छुटकारा मिलेगा। बरसाना में बेटियों के लिए जल्द डिग्री कालेज की व्यवस्था होगी। इसके लिए भूमि भी मिल गई है। यहां के युवाओं को कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला होंगी। इसके लिए वृंदावन में भव्य प्रेक्षागृह बनवाया गया है। मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन का दोहरीकरण भी जल्द होगा। सांसद ने कहा कि मेरा प्रयास है कि यहां पर एक हवाई पट्टी जरूर बने, इसके लिए महावन में भूमि उपलब्ध है, जल्द ही इसे लेकर केंद्र सरकार के अधिकारियों से वार्ता करेंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.