• Sun. Nov 1st, 2026

प्रख्यात संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी का आविर्भाव महोत्सव 16 अक्टूबर किया जाएगा

Byvijay.singhal1233

Oct 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के वंशीवट क्षेत्र स्थित संकीर्तन भवन में संकीर्तन भवन धार्मिक न्यास ट्रस्ट के द्वारा प्रख्यात संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी का 133 वां द्विदिवसीय आविर्भाव महोत्सव 16 व 17 अक्टूबर को विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित आयोजित किया गया है।
महोत्सव के मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि इस अवसर पर कई धर्म ग्रंथों के पाठ,संकीर्तन, संत – विद्वत संगोष्ठी,भजन संध्या, संत-ब्रजवासी-वैष्णव सेवा एवं भंडारा आदि के कार्यक्रम होंगे।।संकीर्तन भवन के प्रबन्धक आचार्य विनय त्रिपाठी व भागवताचार्य गोपाल भैया महाराज ने सभी से इस महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.