हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोलीकांड में घायल भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी के परिजन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने और अतिरिक्त पैसे मांगने का आरोप लगाया है। अस्पताल परिसर में हंगामा कर नारेबाजी की। पुलिस ने मामला शांत कराया। बीते दिनों वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को बाइक सवारों ने गोली मार दी थी। पुलिस ने उन्हें हाईवे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को अस्पताल से उनकी छुट्टी हुई। परिजन का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज में न केवल लापरवाही बरती बल्कि तय खर्चे के अलावा 30 हजार रुपये अतिरिक्त देने का दबाव बनाया। भनक लगने पर भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजन और कार्यकर्ताओं को शांत किया। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
