हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद हेमा मालिनी और राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए टीम गठित करने और बरेली एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर अवैध निर्माण, अतिक्रमण को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि एक्सप्रेस-वे पर अनाधिकृत कट को बंद कराएं और सर्विस लेन के कार्य को जल्दी पूरा करें। जैंत समेत चार स्थानों पर नए फ्लाईओवर निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सांसद हेमा मालिनी ने केंद्र व राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। विद्युत निगम को निर्बाध आपूर्ति, फॉल्ट ठीक करने और गलत बिलों पर कार्रवाई के लिए कहा। अधिकमास के दौरान परिक्रमा मार्ग में विद्युत आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया। जल जीवन मिशन के कार्यों के नियमित निरीक्षण और जर्जर सड़कों की मरम्मत, कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता को निर्देश दिए। एनएचएआई के अधिकारियों को हाईवे के किनारे नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाने, क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत के लिए कहा। डीएफओ से दुर्घटना की आशंका वाले पेड़ों को कटवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सांसद ने सखी अन्नपूर्णा किचन सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, मांट विधायक राजेश चौधरी, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, एमवीडीए उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, नगर आयुक्त जग प्रवेश, विद्युत निगम मुख्य अभियंता राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
