• Tue. May 19th, 2026

युवक के हाथ में मोबाइल देख बीच सड़क जड़े थप्पड़, पुलिस चाैकी में की मारपीट; दरोगा लाइनहाजिर

ByVijay Singhal

May 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी के बाहर एक दरोगा ने एक युवक के साथ बेवजह ही मारपीट कर दी। युवक के हाथ में मोबाइल देखकर दरोगा को वीडियो बनाने का शक हुआ तो वह आगबबूला हो गए और उन्होंने युवक पर थप्पड़ बरसा दिए। फिर युवक को पुलिस चाैकी ले गए। आरोप है कि चौकी पर ले जाने के बाद उससे मारपीट की गई। एसएसपी ने इस मामले में दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया है। बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्कता अभियान चलाए हुए है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक बाल अपचारी किसी श्रद्धालु का मोबाइल चोरी कर भाग गया है। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और चौकी की ओर ले जा रहे थे। इसी बीच चौकी के बाहर स्कूटी पर खड़ा एक युवक मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी दरोगा का लगा कि वह वीडियो बना रहा है। इस पर दरोगा आगबबूला हो गए और उन्होंने युवक को स्कूटी पर बैठे-बैठे थप्पड़ मार दिया। वह उसको खींचते हुए पुलिस चौकी के अंदर ले गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.