• Mon. May 18th, 2026

व्रन्दावन में बिना लाइफ जैकेट नाव चला रहे दो नाविकों को पकड़ा

ByVijay Singhal

May 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के केसीघाट के समीप यात्रियों से भरी मोटरबोट नदी में डूबने की घटना के बाद प्रशासन ने सख्ती कर दी है। पुलिस रविवार सुबह केसीघाट से चीर घाट तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो नाविकों को बिना लाइफ जैकेट के नाव चलाते पकड़ लिया। बाद में चेतावनी देकर पुलिस चौकी से ही छोड़ दिया। रंगजी पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ केसीघाट से चीरघाट तक चेकिंग की। इसमें नाविकों के लाइसेंस चेक करने के साथ ही यमुना में चल रही नावों पर नजर रखी गई। दो  नाविक बिना लाइफ जैकेट पहने नाव चलाते दिखे। वहीं एक नाव में यात्री बिना जैकेट दिखे। पुलिस को देखते ही यात्री ने लाइफ जैकेट पहनली। पुलिस ने दो नाविकों को पकड़ कर रंगजी पुलिस चौकी ले गई। बाद में पुलिस ने चेतावनी देते हुए दोनों को छोड़ दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.