हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव बठैनकलां में बाइक से महिला को टक्कर मारने का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के घर पर धावा बोल दिया। पुलिस ने मामले में 7 नामजदों समेत 4 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव बठैनकलां निवासी सुखराम ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी दयावती खेत पर जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही युवक अजय ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। उनका पुत्र सुनील शिकायत करने के लिए आरोपी के घर जा रहा था। रास्ते में अजय मिल गया, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि अजय ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया, जिसके बाद सुनील घर लौट आया। इसके कुछ देर बाद अजय अपने परिजन और अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, फरसा व तमंचा लेकर पीड़ित के घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपियों ने सुनील, पवन, दयावती और बाबूदेव पर हमला कर दिया, जिससे सभी घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने अजय, योगेश, हुकम, बबीता, प्रकाशी निवासीगण बठैनकलां, बाबू, सुखवीर निवासीगण गांव बेढा थाना होडल हरियाणा व अन्य चार अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
