• Sat. May 16th, 2026

कोसीकलां में स्वकर प्रणाली में 30 फीसदी तक मिलगी टैक्स में छूट

ByVijay Singhal

May 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नगर पालिका की बोर्ड बैठक में स्वकर निर्धारण प्रणाली में अगले पांच माह तक टैक्स में 30 प्रतिशत की छूट जारी रखने और अगले सात माह तक टैक्स पर अधिभार न लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक में चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि मार्च माह में हुई बोर्ड बैठक में स्वकर निर्धारण प्रणाली में सभासदों ने संशोधन किए जाने की मांग की। बैठक में चेयरमैन ने बताया कि अप्रैल से सितंबर तक घरेलू पर 20 फीसदी और वाणिज्य प्रतिष्ठानों पर 30 फीसदी छूट देने का प्रावधान किया गया है। आवासीय क्षेत्रों में चल रहे 120 वर्ग फीट तक वाणिज्य प्रतिष्ठानों को घरेलू श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा वाणिज्य प्रतिष्ठानों पर पहले आवासीय की तुलना में 3 गुना टैक्स को घटाकर दो गुने की श्रेणी में रखा गया है। एसडीएम/अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि जिन भवन स्वामियों को नोटिस पहुंच चुके है, वह 18 मई से नई नियमावली के अनुसार आपत्ति दर्ज कराकर टैक्स जमा कर सकते है। बैठक में लेखाकार योगेंद्र शर्मा, सभासद विक्रम सिंह, विनय उपाध्याय, श्वेता जैन, रश्मि अग्रवाल, हरेंद्र ठाकुर, अरुण शर्मा, विष्णु सैनी, टिंकुर अग्रवाल, मनीष जैन, राजरानी, ज्योति, योगेश अग्रवाल लोकेश गर्ग सौरभ वाल्मिक राजेंद्र सविता आदि थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.