• Sat. May 16th, 2026

फरह में दूध गर्म करते समय गैस सिलिंडर में लगी आग

ByVijay Singhal

May 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में दूध गर्म करते समय गैस सिलिंडर में हुई लीकेज के कारण आग लग गई। आग में एक मासूम समेत चार लोग जल गये। घायलों को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार सुबह की है। फरह के गांव सनौरा निवासी अजयपाल की पत्नी रिंकी अपनी तीन साल की बेटी दृष्टि के लिए दूध गर्म करने रसोई घर में गईं। उन्होंने जब गैस चालू की तो वह नहीं जली। इसके बाद पति अजयपाल ने गैस को चालू करने की कोशिश की तो नहीं जल पाई। इस दौरान चूल्हे के दोनों स्विच ऑन रह गये। अजयपाल ने सिलिंडर से रेगूलेटर निकालकर दुबारा लगाया और गैस जलाने के जैसे ही लाइटर जलाया तभी कमरे में फैली गैस ने आग पकड़ ली। आग की लपटों के कारण रसोई का दरवाजा अपने आप बंद हो गया। अजयपाल पत्नी रिंकी और बेटी दृष्टि तीनों अंदर फंस गए। चीख सुनकर अजयपाल का चचेरा भाई कान्हा जो रसोई के बाहर खड़ा था उसने तुरंत दरवाजे को धक्का देकर खोला। इससे कान्हा के दोनों पैर झुलस गये। परिजन और ग्रामीणों ने चारों को अस्पताल भर्ती कराया है। जहां अजयपाल और रिंकी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं बेटी दृष्टि को दिल्ली रेफर किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.