हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील कस्बे में बिना पंजीकरण और वैध डिग्री के क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधाबल्लभ के निर्देशन में सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमराज चौधरी ने पुलिस बल के साथ कस्बे के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जहां दो क्लीनिक को बंद कराकर उनके उपकरण जब्त किए गए, जबकि दो अन्य क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर उन्हें अपनी योग्यता सिद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम सबसे पहले बाजना रोड स्थित सोनू क्लीनिक और रामवीर क्लीनिक पर पहुंची। टीम की आहट पाते ही दोनों अपंजीकृत चिकित्सक क्लीनिक बंद कर भाग निकले। विभाग ने दोनों क्लीनिक पर नोटिस चस्पा करते हुए संचालकों को अपनी वैध डिग्री पेश करने का आदेश दिया है। इसके बाद टीम टोली मोहल्ला पहुंचा। यहां शकील और अल्लानूर के क्लीनिक खुले पाए गए। दोनों ही संचालक चिकित्सा से संबंधित कोई वैध डिग्री या पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाए। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों क्लीनिक से स्वास्थ्य उपकरण जब्त किए और उन्हें बंद करा दिया। टीम ने दोनों को भविष्य में दोबारा क्लीनिक न खोलने की सख्त हिदायत दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमराज चौधरी ने बताया कि अपंजीकृत चिकित्सकों के क्लीनिक खोलने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद कार्रवाई की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
