• Mon. May 11th, 2026

मथुरा चमेली देवी गर्ल्स कालेज में कथारंग कार्यशाला का समापन

ByVijay Singhal

May 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चमेली देवी खंडेलवाल गर्ल्स इंटर काॅलेज में आयोजित कथा रंग कार्यशाला का डेंपियर नगर स्थित पांचजन्य सभागार में समापन हो गया। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट बनाना, कथक की बारीकियां और चित्रकला का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्हें संजीब गोगोई, शिंजिनी कुलकर्णी एवं जुबेर हुसैन ने प्रशिक्षण दिया। समारोह के दौरान पं. बिरजू महाराज की नातिन एवं अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना शिंजिनी कुलकर्णी के श्रीकृष्ण की कालिया नाग लीला पर किए नृत्य को सभी ने सराहा। इस दौरान बार अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.