• Sat. May 9th, 2026

संत प्रेमानंद ने एक बार फिर से ब्रज क्षेत्र को मांस और मदिरा मुक्त घोषित किए जाने की मांग की

ByVijay Singhal

May 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में संत प्रेमानंद ने एक बार फिर से ब्रज क्षेत्र को मांस और मदिरा मुक्त घोषित किए जाने की मांग की है। एक युवक के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मांग वह पहले से करते आ रहे हैं लेकिन इसका निर्णय सरकार को ही लेना होगा। संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ब्रज भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली है और यहां की आध्यात्मिक एवं धार्मिक मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी पहले से ही मांग रही है कि ब्रज को मांस-मदिरा मुक्त किया जाए। संत प्रेमानंद ने कहा कि इसमें हमारा वश नहीं है, सरकार से उम्मीद है। महाराज के बयान के बाद श्रद्धालुओं और संत समाज के बीच इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई भक्तों का कहना है कि ब्रज की धार्मिक पहचान और पवित्र वातावरण को बनाए रखने के लिए इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.