• Sat. May 9th, 2026

किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

ByVijay Singhal

May 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने गांव के ही आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोप है कि गांव के ही युवक ने रात के समय किशोरी को अगवा कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर किशोरी ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पीड़ित ने थाना मांट में जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.