हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र में एक चिकित्सक द्वारा नेगेटिव रिपोर्ट होने के बाद भी महिला मरीज का ऑपरेशन करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस मामले में पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील और सुरीर थाना पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित की ओर से कहा गया है कि उनकी पत्नी गर्भवती थी। नौ माह पूरे होने पर प्रसव के लिए एक मई को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। डॉक्टर के कहने पर पीड़ित ने पत्नी का अल्ट्रासाउंड और खून की जांच कराईं। आरोप है कि डॉक्टर ने हेपेटाइटिस सी होने का हवाला देते हुए ऑपरेशन की बात कही। मामले को अत्यंत गंभीर बताया। इसके बाद पीड़ित ने 60 हजार रुपये खर्च कर पत्नी की ऑपरेशन से डिलीवरी कराई। पीड़ित का कहना है कि रिपोर्ट सामान्य (नेगेटिव) थी। डॉक्टर ने मरीज की जान से खिलवाड़ किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमराज सिंह ने भी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सुरीर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
