• Wed. May 6th, 2026

छाता में सेहत का नया ठिकाना बनी चंद्रकुंड की ओपन जिम

ByVijay Singhal

May 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कस्बे का चंद्रकुंड इन दिनों स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों का ठिकाना बना हुआ है। नगर पंचायत की ओर से यहां स्थापित की गई ओपन जिम में स्थानीय लोग सुबह-सुबह पहुंचकर कसरत कर रहे हैं। दरअसल, चंद्रकुंड के तट पर नगर पंचायत ने अत्याधुनिक ओपन जिम तैयार किया है। इसका लाभ उठाने के लिए महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां स्थानीय लोग विभिन्न मशीनों पर व्यायाम कर अपनी सेहत सुधार रहे हैं। उधर, सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दर्जनों युवक-युवतियां भी प्रतिदिन चंद्रकुंड (ट्रैक) पर दौड़ लगा रहे हैं। छाता नगर पंचायत चेयरमैन लक्ष्मी देवी ने बताया कि नगरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए चंद्रकुंड पर ओपन जिम की स्थापना की गई है। खुशी की बात है कि युवा और महिलाएं इसका लाभ उठा रहे हैं। भविष्य में यहां सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण पर और भी ध्यान दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.