• Wed. May 6th, 2026

व्रन्दावन में कर्नाटक से आकर कर रहे थे श्रद्धालुओं के मोबाइल पार

ByVijay Singhal

May 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मंदिरों के आसपास भीड़ में श्रद्धालुओं के पर्स एवं मोबाइल फोन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने सुनरख के कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया है। इसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपी कर्नाटक राज्य के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रशियन बिल्डिंग चौराहे के समीप कुछ संदिग्ध लोग चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर एक पुरुष और पांच महिलाओं को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान कर्नाटक निवासी मारुति, प्रियंका, रक्षिता, शोभा, नवीना, शांता के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि वह प्रेम मंदिर और अन्य मंदिरों में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करते थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.