• Wed. May 6th, 2026

मथुरा के सोंख में चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग से हटेगा अतिक्रमण

ByVijay Singhal

May 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख कस्बे के विकास को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इसमें विकास कार्य और जन समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में करीब 5 करोड़ रुपये के विकाय कार्यों के प्रस्तावों पर मोहर लगी। साथ ही तय हुआ कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन योगेश लंबरदार की अध्यक्षता में सभासदों के साथ बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकमास मेले में लगने वाली बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में बिजली व्यवस्था दुरुस्त होगी। पेयजल व्यवस्था के लिए जगह-जगह मीठे पानी के टैंक लगाए जाएंगे। दिन में तीन बार सफाई कार्य किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह सांकेतिक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। बैठक में तय हुआ कि परिक्रमा मार्ग में अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाएगा, जिससे परिक्रमार्थियों को सुविधा हो। इसके साथ ही करीब 5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई। सभासदों ने बंदर, निराश्रित पशुओं को पकड़वाने के सुझाव दिए। चेयरमैन योगेश लंबरदार ने कहा कि जनसमस्याओं का ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर ईओ चैतन्य कुमार तिवारी, सभासद संतोष चौधरी, सुनिया पहलवान, सागर गर्ग, सौरभ सिंघल, विनोद चौधरी, सपना कुमारी, अभिषेक गर्ग, गोपी, भोलेशंकर, चंद्रशेखर, मुकेश, हरेंद्र बाबू, सफाई नायक योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.