• Tue. May 5th, 2026

स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजलीघर पर महिलाओं का प्रदर्शन

ByVijay Singhal

May 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की कांशीराम काॅलोनी में स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी को लेकर महिलाओं का धैर्य  जवाब दे गया। उन्होंने काॅलोनी में स्थित बिजलीघर पर प्रदर्शन कर घरों से स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि अधिकारियों ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह आंदोलन करेंगी। स्थानीय महिला पिंकी मंडल ने कहा कि कॉलोनी में अधिकांश गरीब तबके के लोग रहते हैं, जोकि मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। उनके मकानों पर बिना सहमति के विद्युत निगम द्वारा स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। बिल उनकी क्षमता से कई गुना अधिक आ रहा है। विद्युत निगम द्वारा काॅलोनी को ग्रामीण क्षेत्र में शामिल कर सुबह और शाम तीन-तीन घंटे की विद्युत की कटौती की जा रही है। सुनीता यादव ने कहा कि मजदूर और निम्न वर्ग के लोगों के पास कीपैड के मोबाइल है। इसमें विद्युत ऐप चलाना मुश्किल है। बिल जमा करने के कई घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती है। महिलाओं ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं। प्रदर्शन करने वालों में मीरा चक्रवर्ती, पूर्णिमा दास, डॉली दास, राधा विश्वास, नीलम प्रजापति, कुसुमलता, पिंकी मंडल, नीलम, राधा, शेफाली चक्रवर्ती, बसंती मंडल, लक्ष्मी देवी, कुसुम, नीतू, रेनू, ममता, रेशमा आदि मौजूद रहीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.