• Mon. May 4th, 2026

धूमधाम से निकाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

ByVijay Singhal

May 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा बाटी वाली कुंज स्थित महेश्वरी सेवा सदन से भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर परशुराममय हो गया। मुख्य अतिथि भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर रहे। इससे पूर्व सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देश-विदेश में शांति की कामना के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें समिति अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित बंसीलाल शर्मा आदि मौजूद रहे। शाम को महेश्वरी सेवा सदन में दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गोष्ठी में आचार्यों, विद्वानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान 251 विप्र और 151 महिलाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर ओपी उपाध्याय, मनोज शर्मा बॉबी, केके शर्मा, अनुराग पाठक, मोनू पंडित, आशुतोष भारद्वाज, अखिलेश गौड़, गजेंद्र शर्मा, परशुराम शर्मा, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.