• Mon. May 4th, 2026

व्रन्दावन में स्वामी नरहरि देवजी का प्राकट्य महोत्सव मनाया

ByVijay Singhal

May 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीस्वामी नरहरि देवजी महाराज का 399वां प्राकट्य महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परिक्रमा मार्ग स्थित हरिदासीय राधाप्रसाद सेवा ट्रस्ट एवं श्री हरिदासीय रसोपासना पीठ ललित कुंज के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतों से आए भक्तों और संतों ने अपनी हाजिरी लगाई। मोहिनीबिहारी शरण महाराज ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ ब्रह्ममुहूर्त में ठाकुर श्रीराधाललित बिहारीजी महाराज की मंगलाचरण आरती के साथ हुआ। पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज के सानिध्य में वातावरण बांकेबिहारी और स्वामी हरिदास के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद समाज गायन किया गया। स्वामी राधाप्रसाद देव महाराज ने स्वामी नरहरि देवजी के जीवन और उनके चमत्कारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वह साक्षात भगवान जगन्नाथजी के अवतार थे। उनका प्राकट्य जगत के कल्याण और भक्ति मार्ग को सुलभ बनाने के लिए हुआ था। इस दौरान आचार्य पीतांबर देव जू महाराज की दिव्य वाणी (पदों और रचनाओं) का विमोचन किया गया। विमोचन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आचार्य पीतांबर देव महाराज की वाणी केवल शब्द नहीं बल्कि भक्ति का रस है। यह साहित्य स्वामी हरिदास की उपासना पद्धति और निधिवन राज के निकुंज रहस्यों को भक्तों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.