हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियाें में हैं। फूल बंगले को लेकर शनिवार का दिन चर्चाओं में रहा। मंदिर में सुबह फूल बंगला नहीं सजा। मंदिर के सेवाधिकारी ने केवल जगमोहन को ही सजाया। शनिवार को राजभोग आरती में एक बार फिर से बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला नहीं सजा है। कारण वही रहा है कि सेवायतों को यजमान नहीं मिले। हालांकि सही बात तो यह है कि मंदिर हाईपावर्ड कमेटी द्वारा बढ़ाए गए फूल बंगला शुल्क के कारण सेवायत रुचि नहीं ले रहे हैं। कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी का कहना है कि कुछ सेवायत जानबूझकर बंगला नहीं सजवा रहे हैं, लेकिन कमेटी की अगली बैठक में इस मामले को प्रमुखता के साथ उठा जाएगा। वहीं बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर पुलिस चौकी के नजदीक दो श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई हो गई। विवाद के दौरान दोनों के परिजन और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
