हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां एवं मथुरा तक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने पलवल रूट पर चलने वाली ईएमयू ट्रेनों का अस्थायी विस्तार करते हुए उन्हें अब कोसीकलां एवं मथुरा तक चलाने का निर्णय लिया है। इससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली, पलवल, गाजियाबाद तक चलने वाली ट्रेन संख्या 64082/64051 को 5 मई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक कोसीकलां तक बढ़ाया गया है। इस फैसले से पलवल और आसपास के स्टेशनों से आने-जाने वाले यात्रियों को अब कोसी तक सीधी लोकल सेवा मिल सकेगी। समय सारिणी के अनुसार, 64082 ईएमयू कोसीकलां स्टेशन पर रात करीब नौ बजे पहुंचेगी। 64051 ईएमयू यहां से रात 9:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन पलवल, रुंधी, शोलका, बंचारी और होडल जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। वहीं शकूरबस्ती से पलवल तक चलने वाली ट्रेन को मथुरा तक बढ़ा दिया गया है यह ट्रेन शाम को 17.43 आएगी जबकि मथुरा के लिए 17.45 पर रवाना होकर 19.15 पर मथुरा पहुंचेगी। यही ट्रेन 64019 बनकर मथुरा से रात 19.45 बजे शुरू होकर कोसी में रात 20.42 शकूर बस्ती के लिए रवाना होगी।रेलवे ने बताया कि यह विस्तारित सेवा पलवल से कोसीकलां के बीच तीसरी और चौथी लाइन पर संचालित की जाएगी। दैनिक यात्री संघ के दीपक अग्रवाल का कहना है कि इस फैसले से दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
