• Fri. May 1st, 2026

मथुरा में देह व्यापार में लिप्त आरोपियों को भेजा जेल

ByVijay Singhal

May 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। होटल कारोबार की आड़ में देह व्यापार करने वाले छह आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया है। गेस्ट हाउस संचालक ग्राहकों की मांग के बाद कॉल गर्ल्स की सेवाएं उपलब्ध कराता था। फिलहाल पुलिस गेस्ट हाउस संचालक की तलाश में जुटी है। साथ ही ऐसे ही अनैतिक व्यापार करने वाले अन्य गेस्ट हाउस व होटल कारोबारी पुलिस की रडार पर हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार को एसबीआई चौराहे के निकट गिर्राज गेस्ट हाउस में दबिश दी थी। पुलिस को यहां छह युवक व चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले थे। गेस्ट हाउस संचालक के पास इनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इनमें से छह आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान बिहार के पटना के राजीव नगर निवासी ज्ञानसागर, कोतवाली के कठौती कुआं निवासी कार्तिक, गोविंद नगर के मसानी तिराह निवासी मन्नू, जयसिंहपुरा निवासी हिमांशू, कच्ची सड़क मसानी रोड निवासी दीपक उर्फ कृष्ण कुमार और रिफाइनरी के बुटनट निवासी मोनू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दीपक उर्फ कृष्ण कुमार दलाल है। यह मांग के बाद होटल संचालकों को युवतियां उपलब्ध कराता था। सीओ सिटी ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक कोतवाली के जनरलगंज निवासी हेमंत की तलाश की जा रही है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.