हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह ब्लाॅक की गांव पंचायत कवायला बाकलपुर के प्रधान की मनमानी की शिकायत जिला पंचायतीराज विभाग में की गई है। आरोप है कि बिना प्रस्ताव और कार्य योजना के गांव में आठ नए हैंडपंप लगवा दिया। इतना ही नहीं इन हैंडपंपों की जियो टेगिंग भी नहीं की गई। सचिव की रिपोर्ट पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने रिबोरिंग के कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया है। अब इस कार्य का भुगतान ग्राम पंचायत के खाते से नहीं हो सकेगा। ग्राम पंचायत के सचिव मेंबर सिंह ने डीपीआरओ पत्र लिखकर अवगत कराया कि प्रधान लाखन सिंह ने बिना प्रस्ताव, कार्य योजना के नियम विरुद्ध तरीके से आठ नवीन हैंडपंप हनुमान मंदिर, कवायला से नहर रोड के पास, कलुआ के खेत पर, शमशान के पास, संजू के खेत के पास, नारायन सिंह के खेत के पास, गोपाल के खेत के पास, श्यामलाल के खेत के पास स्थापित करा दिए। डीपीआरओ ने बताया कि तथ्यों का परीक्षण ई ग्राम स्वराज से किया तो पाया कि हैंडपंप रिबोर का नाम पर आईडी नंबर 126895146 है। इसमें अनुमानित धनराशि 1.20 लाख रुपये है जबकि रिबोर का स्थल अंकित नहीं है। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
