• Thu. Apr 30th, 2026

मथुरा जनपद में 26 गोशालाएं एनजीओ को सौंपने की तैयारी, सर्वे शुरू

ByVijay Singhal

Apr 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद की 26 गोशालाओं के संचालन को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने उन्हें गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की पहल पर की गई है। संबंधित अधिकारी गोशालाओं का चयन करने में जुट गए हैं। चयनित गोशालाओं का संचालन अनुभवी एनजीओ को सौंपा जाएगा ताकि गोवंश की देखभाल, चारा-पानी और चिकित्सा सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जा सकें। जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला के निर्देश में इन गोशालाओं का सर्वे कराया जा रहा है। शासन की ओर से 16 और जनपद स्तर पर 10 गोशालाओं एनजीओ देने की तैयारी की गई है। विभागीय अधिकारी विभिन्न गोशालाओं की स्थिति, क्षमता और संसाधनों की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने बताया कि एनजीओ की भागीदारी से गोशालाओं के संचालन में पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग वृंदावन। गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने और गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर राधावल्लभ घेरा स्थित श्री राधानगर युगल किशोर मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.