• Sun. Nov 29th, 2026

निरीक्षण में 102 शिक्षक व शिक्षा मित्र मिले नदारद

Byvijay.singhal1233

Apr 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन को परखने के लिए चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। प्रेरणा पोर्टल और हालिया निरीक्षण रिपोर्ट ने शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले एक महीने (21 मार्च से 20 अप्रैल 2026) तक जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) और ब्लॉक टास्क फोर्स (बीटीएफ) के निरीक्षण में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कुल 102 शिक्षक और शिक्षा मित्र ड्यूटी से नदारद पाए गए। इनमें बलदेव, छाता, चौमुहां, गोवर्धन, मांट, मथुरा, नौहझील, राया और नंदगांव सहित सभी विकास खंडों में शिक्षक और शिक्षामित्र बिना किसी सूचना या स्वीकृत अवकाश के नदारद मिले। सबसे चिंताजनक स्थिति गोवर्धन ब्लॉक की रही, जहां 19 शिक्षकों की अनुपस्थिति दर्ज की गई, वहीं मथुरा और नौहझील में भी सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। अनुपस्थित स्टाफ में 61 रेगुलर हेडमास्टर व सहायक अध्यापक, 40 शिक्षा मित्र और 1 अनुदेशक शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन/मानदेय रोकने के आदेश जारी किए हैं। बीएसए ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा है और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने को कहा है। बीएसए ने साफ किया है, कि अगले महीने के निरीक्षण में भी यही शिक्षक अनुपस्थित मिलते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.