• Wed. Apr 29th, 2026

बांकेबिहारी ठाकुरजी को निहारती रह गईं अभिनेत्री सुधाचंद्रन

ByVijay Singhal

Apr 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने कहा कि श्रीकृष्ण की लीला भूमि में तीन दिन के प्रवास ने जो सिखाया वह अविस्मरणीय है। संत प्रेमानंद महाराज के साक्षात दर्शन हों या फिर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी को एकटक निहारना, यह क्षण उनके रोम-रोम में विशेेष ऊर्जा उत्पन्न करने वाला रहा। अपने प्रवास के दौरान चंद्रदोय मंदिर में रुकीं सुधाचंद्रन ने कहा कि वृंदावन में उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उनसे सीखा कि मनुष्य को भेदभाव नहीं करना चाहिए। वाणी में हमेशा प्रेम होना चाहिए। वह बांकेबिहारी मंदिर में भी दर्शन के लिए पहुंची। वहां उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन किए। वह उनके स्वरूप को एकटक निहारतीं रहीं। मंदिर में पहुंचकर ऐसा लग रहा था कि मानो उन्हें सारा संसार मिल गया हो। यहां से वह राधारमण मंदिर, कालीदह, मदनमोहन मंदिर गईं। उन्होंने बताया कि कालिया मर्दन की जगह को उन्होंने नजदीकी से देखा। उन्होंने सांसद हेमामालिनी के कार्य और उनके अभिनय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हेमाजी के अभिनय और नृत्य सेे उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। वह भी भरतनाट्यम नृत्यांगना है। ऐसे में ब्रज के कलाकारों से वह उम्मीद करती हैं कि क्लासिकल डांस को बुलंदियों तक ले जाएं। यह कला कभी लुप्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह आगे भी ब्रज में आती रहेंगी। उनके साथ चंद्रोदय मंदिर के वाइस प्रेसीडेंट अक्रूर कृष्णदास और समाजसेवी अनूप शर्मा मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.