हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के केसी घाट पर नाव हादसे में 16 लोगों की मौत हो जाने के बाद नावों के संचालन में सख्त हुए प्रशासन के बनाए गए नियमों के विरोध में नगर के नाविकों का प्रतिनिधिमंडल डीएम कार्यालय पहुंचा। डीएम को ज्ञापन देकर नावों के रजिस्ट्रेशन फीस को कम करने और वृंदावन के घाटों पर क्रूज का संचालन न कराने की मांग की। उन्होंने वाराणसी की तर्ज पर नाव संचालन एवं शुल्क निर्धारित करने की मांग की है। कांग्रेस नेता कुंवर सिंह निषाद एवं मुकेश धनगर के नेतृत्व में नगर के दर्जनों नाविक मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम से मांग की है कि वृंदावन से गोकुल तक नाव संचालन की व्यवस्था वाराणसी की तर्ज पर की जाए। वाराणसी में नावों का लाइसेंस शुल्क 250 और मोटरबोट एवं स्टीमर का पंजीकरण शुल्क 600 रुपये निर्धारित है, जबकि स्टीमर में 80 यात्रियों के बैठाने की क्षमता है। मथुरा में नगर निगम द्वारा कई गुना रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया है। नाविकों ने कहा कि वृंदावन क्रूज लाइन द्वारा क्रूज एवं छोटी नावों का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए घाटों के किनारे जैटी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्रूज को देवरहा घाट से गोकुल तक चलाया जाए, लेकिन नगर के घाटों के बीच न चलाए जाए। यदि ऐसा हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गुलाल सिंह, रवि निषाद, राधे, चंद्रभान, खेमी निषाद, मुकेश, पंकज, राम, मोती, राजेंद्र, राममूर्ति, धर्मवीर, पूरन, पीतम, श्याम, घंसु, दुर्गी, विवेक, सतवीर, नीरज सहित बड़ी संख्या में नाविक मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
