• Sun. Nov 29th, 2026

युवती पर जबरन शादी का दबाव बनाने वाले युवक पर प्राथमिकी

Byvijay.singhal1233

Apr 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैत थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती को परेशान करने, उसका पीछा करने और जबरन शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिक्रमा मार्ग, पानीघाट क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सुभाष नाम का युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवक न केवल उसका पीछा करता है, बल्कि उसके घर जाकर गाली-गलौज भी करता है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। युवती और उसके पिता ने इनकार किया, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस के अनुसार युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.