हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग ठेकेदारों की ओर से की जा रही कथित वसूली के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सपा के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त के नाम अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि नियम विरुद्ध हो रही इस लूट को जल्द नहीं रोका गया तो पार्टी आंदोलन के लिए विवश होगी। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहा और नरहौली जैसे प्रमुख स्थलों पर ठेकेदार ई-निविदा की शर्तों का खुला उल्लंघन कर मुख्य मार्गों से गुजरने वाले वाहनों से पैसा वसूल रहे हैं। समाजवादी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव भारत भूषण शर्मा और महानगर महासचिव रवि यादव ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेशों के बावजूद सब्जी मंडी में एंट्री टैक्स का खेल जारी है। ई-रिक्शा व ऑटो चालकों से वसूली की जा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर और महानगर अध्यक्ष इमरान अब्बास ने दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। अपर नगर आयुक्त ने जांच के आदेश देते हुए आश्वस्त किया कि दोषी पाए जाने पर टेंडर निरस्त कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विभोर गौतम, पवन चौधरी और शाहिद अल्वी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
