• Tue. Apr 28th, 2026

मथुरा जंक्शन स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़

ByVijay Singhal

Apr 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में पिछले तीन दिन से चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन की परीक्षा खत्म होने के बाद रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जंक्शन पर अभ्यर्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे प्लेटफॉर्म और प्रवेश द्वारों पर भीड़ की स्थिति बनी रही।

परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकांश परीक्षार्थी आगरा की ओर रवाना होते दिखे। ट्रेनों और बसों में अचानक बढ़ी भीड़ के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनों में सीटों की कमी के चलते परीक्षार्थियों को डिब्बे व गेटों पर खड़े होकर सफर करना पड़ा। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी रिजर्वेशन व सामान्य दर्जें के डिब्बों में घुस गए। सीट पाने की होड़ में जान जोखिम में डालते हुए परीक्षार्थी प्लेटफॉर्म के विपरीत दिशा में खड़े हो गए। स्टेशन पर बार-बार भीड़ नियंत्रण के लिए अनाउंस भी किया जाता रहा, यात्रियों को सावधानी बरतने की अपील की गई। स्टेशन परिसर में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी। जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि होमगार्ड परीक्षा के शुरु होने से पूर्व ही भीड़ नियंत्रण को लेकर निर्देश जारी किए गए थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.