• Sun. Nov 29th, 2026

एमवीडीए में रिटायर हो चुके कर्मचारी संभाल रहे दफ्तर में जिम्मेदारी

Byvijay.singhal1233

Apr 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को कर्मचारी मिल गए हैं, लेकिन यह कर्मचारी ऐसे मिले हैं जो पूर्व में प्राधिकरण में किसी ना किसी पद पर कार्यरत रहे हैं। बीते दिनों इन सभी पूर्व कर्मचारियों के साक्षात्कार भी लिए गए। इन कार्मचारियों को प्राधिकरण में नियुक्ति भी मिल गई है। अब प्राधिकरण जल्द ही पूर्व अभियंताओं की भी नियुक्ति करने जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इन कर्मचारियों के तजुर्बे का लाभ विभाग को मिल सकेगा, जबकि नियुक्तियों पर सवाल भी उठ रहे हैं। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण बीते कुछ समय से अभियंताओं और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। आने वाले दिनों में दो और अभियंता सेवा निवृत्त होने जा रहे हैं। एक-एक कर्मचारी पर कई-कई पटल की जिम्मेदारी है। काम के बोझ के कारण कई बार कर्मचारी सही प्रकार काम भी नहीं कर पा रहे थे। कोसीकलां, बरसाना, फरह और गोवर्धन के कई गांव प्राधिकरण की सीमा में और जुड़ गए हैं। बीते दिनों कई पूर्व कर्मचारियों का प्राधिकरण के अधिकारियों ने साक्षात्कार लेकर उन्हें पुनर्नियुक्ति दी है। अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि नए कर्मचारियों को विभागीय कार्यों का अनुभव नहीं है और कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए अनुभवी रिटायर्ड कर्मचारियों की जरूरत है। इधर अधिवक्ता प्रह्लाद शुक्ला ने पुर्ननियुक्ति को गलत बताया है, उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को पुर्ननियुक्ति दी गई हैं, उनमें कई अपने कार्यकाल के दौरान विवादों में घिरे रहे हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.