• Sun. Nov 29th, 2026

नारी सम्मान पर राजनीति नहीं, अधिकार की बात हो

Byvijay.singhal1233

Apr 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे पर राजनीति नहीं बल्कि स्पष्ट नीयत और ठोस नीति की आवश्यकता है। यह बात उन्होंने लक्ष्मण शहीद स्मारक में नारी शक्ति स्वाभिमान गोष्ठी में कही। उनके नेतृत्व में महिलाओं ने स्मारक से नगर निगम चौराहा तक मार्च निकाला। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का विरोध जताते हुए विरोध में प्रदर्शन किया। संदीप सिंह ने कहा कि देश की आधी आबादी को नीति निर्माण और लोकतांत्रिक व्यवस्था में समान भागीदारी देना सरकार की कृपा नहीं, बल्कि उनका संवैधानिक अधिकार है। राज्यसभा सदस्य तेजवीर सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, श्रद्धा और संस्कार का प्रतीक माना गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की पूर्व सदस्य मंजू दिलेर ने कहा कि नारी शक्ति केवल परिवार की आधारशिला नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी है। इस अवसर पर विधायक मेघश्याम सिंह, विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, विनीत शर्मा, रामकिशन पाठक, सुरेंद्र सिंह, ललित गौतम, मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.