• Sun. Nov 29th, 2026

होमगार्ड परीक्षा देने निकले मामा-भांजे को रास्ते में मिली मौत; मचा कोहराम

Byvijay.singhal1233

Apr 26, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय सिंघल

मथुरा स्थित टाउनशिप फ्लाईओवर पर शनिवार को दर्दनाक हादसे में होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा से अभ्यर्थी मामा-भांजे अपने रिश्तेदार युवक के साथ परीक्षा देने के लिए औरंगाबाद स्थित परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे। शारदा विहार, बोदला, आगरा के साजिद खान उर्फ टीटू (18) ने अपने मामा पोइया, खंदौली निवासी मजीद खान (28) के साथ होमगार्डस की परीक्षा का फॉर्म भरा था। परीक्षा देने के लिए मजीद टेढ़ी बगिया, आगरा निवासी भतीजे शाकिर (15) को साथ लेकर बाइक से सुबह करीब साढ़े छह बजे मथुरा के लिए निकले थे। सुबह करीब सात बजे बाइक सवार टाउनशिप फ्लाईओवर पर थे। तभी डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। पोस्टमार्टम गृह पर परिजन ने बताया कि मृतक मजीद, टीटू उर्फ साजिद के मामा थे। दोनों ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उनकी परीक्षा मथुरा के औरंगाबाद स्थित जूनियर हाईस्कूल परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे से होनी थी। मजीद अपने भतीजे शाकिर को साथ लेकर आए थे। मामा-भांजे की मौत पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.