हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती के साथ छेड़छाड़ और भाई समेत परिजन को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र निवासी एक युवती छटीकरा स्थित एक कंपनी में काम करती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव निवासी आरोपी पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान कर रहा था। आरोपी मोबाइल पर संदेश भेजता था और ऑफिस से घर लौटते समय रास्ते में रोककर अभद्रता करता था। पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। 23 अप्रैल को जब युवती राल चौराहे पर टेंपो से उतरी, तब आरोपी ने फिर से उसके साथ छेड़छाड़ की। घबराई युवती ने जब अपने पिता को फोन कर मौके पर बुलाया, तो आरोपी ने उनके साथ भी हाथापाई की और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देकर भाग निकला। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
