हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक पर आरोप है कि उसने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और 19 वर्षीय युवती को अपने साथ ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना जैंत के अंतर्गत एक मोहल्ले के निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री डी-फार्मा की छात्रा है। 20 अप्रैल की शाम करीब तीन बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। पीड़ित का आरोप है कि उनकी छोटी बेटी ने पड़ोसी युवक द्वारा बड़ी बहन को कुछ संदिग्ध वस्तु देते हुए देखा था। आरोप है कि वह नशीला पदार्थ था, जिसके बाद परिवार के लोग बेहोश हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचे, तो वह भी घर से गायब था। इस दौरान आरोपी की मां ने पीड़ित के साथ अभद्रता की। पीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
