• Sat. Apr 25th, 2026

सीएमओ अचानक पहुंचे मांट सीएचसी, कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर

ByVijay Singhal

Apr 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। इस दौरान निरीक्षण में सीएचसी पर तैनात कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मांट सीएचसी पहुंचने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा बल्लभ ने ओपीडी, फार्मेसी, स्टोर रूम और जच्चा-बच्चा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था को देख उन्होंने संतोष जताया। इसके बाद सीएमओ ने कोल्ड चैन रूम का निरीक्षण किया। जब सीएमओ ने यहां तैनात कर्मचारियों से वैक्सीन और माइक्रो प्लान के बारे में पूछा तो वे सही जानकारी नहीं दे सके। इसके अलावा यहां कुछ खामियां मिलीं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से सही करने के लिए निर्देश सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेश तिवारी को दिए हैं। सीएमओ ने यह भी बताया कि मांट में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया काफी धीमी है। इसमें तेजी लाई जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.