हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख के कस्बे में स्मार्ट मीटरों से जुड़ी समस्याओं को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं ने बकाया भुगतान करने और एडवांस में रुपये जमा कराने के बावजूद बिजली आपूर्ति बंद होने और गलत बिल आने की शिकायत की है। विद्युत विभाग द्वारा आयोजित शिविर में भी इन समस्याओं को उठाया गया, जहां कोई विभागीय अधिकारी मौजूद नहीं था। सिर्फ कर्मचारी पहुंचे थे।
शिविर में उपभोक्ताओं ने बताया कि एक माह में कई बार बिल भुगतान के बाद भी बकाया दिखाया जा रहा है। एक ग्राहक ने बताया कि उनका 20 दिन का बिल 7200 रुपये से ऊपर आया है। शिविर के दौरान करीब 25 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिस पर कर्मचारी जितेंद्र सिंह ने समाधान का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शासन स्तर पर शिकायत की जाएगी। इस संबंध में एसडीओ महावीर सिंह ने बताया कि कुछ मीटरों में मोबाइल नंबर या संयोजन संख्या मिसिंग है। उन्होंने शिकायतों को दर्ज करने और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि अब किसी की बिजली आपूर्ति बंद नहीं होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
