• Sat. Apr 25th, 2026

कार्रवाई के बाद भी नहीं माने फुटकर ठेल व फड़ संचालक

ByVijay Singhal

Apr 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंडी प्रशासन के मंडी परिसर में फुटकर ठेल एवं फड़ विक्रेताओं पर कार्रवाई करने के बावजूद कोई असर नहीं पड़ा है। शुक्रवार को दोपहर बाद भी यहां करीब 200 फुटकर ठेल एवं फड़ लगे रहे। इसे लेकर मंडी प्रशासन ने फड़ व ठेल लगवाने वाले चार आढ़तियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। विदित हो कि सिटी मजिस्ट्रेट एवं मंडी समिति के सभापति एवं मंडी सचिव रेनू वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को मंडी में फुटकर ठेल एवं फड़ संचालकों पर कड़ी कार्रवाई सभी फड़ एवं ठेल हटवाए थे। उनके करीब 25-30 तराजू बांट भी जब्त किए थे। वहीं मंडी में रखे मिले कई दर्जन ठेलों को जेसीबी से नष्ट करा दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर गुरुवार को मंडी सचिव ने चार आढ़तियों की फर्म मैसर्स किसान आलू कंपनी, मैसर्स मथुरा ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्स राधा बल्लभ गिरोमन एवं मैसर्स चौधरी आनंद स्वरूप के लाईसेंस निरस्त कर दिए हैं। इसके बावजूद गुरुवार दोपहर बाद भी मंडी में फुटकर ठेल एवं फड़ लगे रहे। जबकि उन्हें सिर्फ दोपहर 12 बजे तक ही फुटकर ठेल एवं फड़ लगाने की अनुमति दी गई है। अब मंडी प्रशासन इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की रणनीति तैयार कर रहा है।विदित हो कि इससे पहले 9 अप्रैल को भी मंडी प्रशासन ने फड़ व ठेल लगवाने वाले पांच आढ़तियों मैसर्स नन्नू मियां शहजाद खान, मैसर्स मंगलदेव केशवदेव, मैसर्स इकबाल एंड कंपनी, मैसर्स बालाजी आलू भंडार, मैसर्स अब्दुल सत्तार मोहम्मद यूसुफ के लाईसेंस रद्द किए थे। इसके साथ 79 आढ़तियों को नोटिस भी जारी किए गए थे।मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि मंडी में व्यापारी अपनी आढ़तों के सामने फुटकर ठेल व फड़ लगवाते हैं। इसलिए उन पर कार्रवाई की है। बुधवार की कार्रवाई के बाद भी व्यापारी नहीं माने हैं। उन्होंने दोपहर दो बजे तक लगाने की मांग की है। जबकि मंडी में फुटकर कारोबार पूरी तरह अवैध है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.