• Fri. Apr 24th, 2026

मथुरा में गंगा सप्तमी पर हुई भजन संध्या

ByVijay Singhal

Apr 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशव देवजी महाराज मे सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान महिला सभा के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। गंगा सप्तमी पर महिलाओं द्वारा मां गंगा का अवतरण दिवस मनाया गया। उनकी छवि पर पुष्प अर्पित किए। भजनों की श्रृंखला में ऊषा गोस्वामी द्वारा मेरा सुखी रहे परिवार गंगा मैया कृपा करो, रेखा अग्रवाल द्वारा मेरे मन के मंदिर में मां गंगा बास तुम्हारा हो, उमा शर्मा द्वारा मानो तो मैं गंगा मां हूं ना मानो तो बहता पानी भजन गाकर महिलाओं को नृत्य करने को मजबूर कर दिया। पूनम एवं प्रिय द्वारा पवित्र पावनी गंगा मैया जीवन का आधार है भजन गाया। इस मौके पर डॉ. जमुना शर्मा, बसंती देवी, माया, पूनम, प्रिया, अंजू, मीरा, अलका, राजकुमारी, कृष्ण गोपाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, बीएन शर्मा मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.