• Sun. Nov 29th, 2026

रालोद ने बनाई विधानसभा, पंचायत चुनाव की रणनीति

Byvijay.singhal1233

Apr 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल ने विधानसभा और पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सौंख रोड स्थित रिसॉर्ट्स में हुई बैठक में चुनावों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव पार्टी के लिए बेहद अहम हैं। हर कार्यकर्ता को निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह ने कहा कि इस बार चुनाव में युवा वर्ग की भूमिका निर्णायक होगी। युवाओं को पार्टी से जोड़कर नई ऊर्जा के साथ चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति बनाई जा रही है। राष्ट्रीय महासचिव यशपाल सिंह बघेल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है। वक्ताओं ने घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक कर उन्हें संगठन से जोड़ने पर बल दिया। इस दौरान अनूप चौधरी, चेतन मालिक, कुंवर नरेंद्र सिंह, बाबूलाल, जगपाल सिंह, राम रसपाल सिंह पौनिया, सुरेश भगत, रविंद्र नरवार, मुकेश, बलदेव ब्लॉक प्रमुख प्रतीक चौधरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.