हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर सोमवार रात हुए बस हादसे में कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। मथुरा डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी जयप्रकाश शुक्ला की तहरीर पर थाना जैंत पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब डंपर नंबर के आधार पर चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में केंद्र प्रभारी ने बताया कि डंपर चालक ने अपने वाहन को लापरवाही के साथ सड़क पर खड़ा किया था। गंभीर बात यह रही कि डंपर के पीछे न तो कोई रिफ्लेक्टर टेप लगा था और न ही उसकी बैक लाइट जल रही थी। अंधेरा होने के कारण रोडवेज बस के चालक को खड़ा हुआ डंपर दिखाई नहीं दिया और बस सीधे डंपर में जा घुसी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रशासन अब हाईवे पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
