हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में गोपाल बाग स्थित आगरा कैनाल की पटरी पर लगे दो नलकूपों का ट्रांसफार्मर 4 दिन में दो बार फुंक चुका है। इससे नगर की 10-12 काॅलोनियों के लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विद्युत निगम ट्रांसफॉर्मर बदलवाने में उदासीनता दिखा रहा है। नगर पालिका प्रशासन वैकल्पिक तौर पर कार्यालय में लगे जनरेटर को नलकूप पर लगाकर और टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुचारू करने में जुटा है।
नलकूप नंबर 13 एवं 7/11 का ट्रांसफॉर्मर 18 अप्रैल की शाम को फुंक गया, जिसे विद्युत निगम के अधिकारियों ने 20 अप्रैल की शाम को बदलवा दिया। रात भर चलने के बाद ट्रांसफाॅर्मर 21 अप्रैल की सुबह दोबारा फुंक गया। सूचना पर नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, बच्चू सिंह, जल संस्थान के अवर अभियंता विकास चौहान मौके पर पहुंच गए। विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी 22 अप्रैल की शाम तक ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया है। बिना बिजली के नलकूप बंद होने से लोग एक-एक बाल्टी पानी को तरस रहे हैं। महिलाओं व बच्चों को भीषण गर्मी में हैंडपंप और टैंकरों से पानी ढोना पड़ रहा है। तांगड़ा निवासी विजय शर्मा, सुभाष शर्मा ने बताया कि पानी की किल्लत से परेशान होकर उन्होंने घर में सबमर्सिबल पंप लगवा लिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
