• Tue. Apr 21st, 2026

खाद्य विभाग ने दो सौ किलो पनीर नष्ट कराया, 10 नमूने लैब भेजे

ByVijay Singhal

Apr 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में खाद्य विभाग की टीम ने नौहझील और छाता क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान कई डेयरियों पर कार्रवाई करते हुए नमूने भरे और गंदगी पाए जाने पर सख्त निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने नौहझील क्षेत्र के गांव भैरई बांगर स्थित जतिन डेयरी का निरीक्षण किया, जहां पनीर और मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। डेयरी में गंदगी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से डेयरी का संचालन बंद कराते हुए खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित करने की कार्रवाई की गई। लालपुर रोड बाजना स्थित श्री बांके बिहारी डेयरी से पनीर का नमूना लिया? मौके पर मिली कमियों को सुधारने के लिए संचालक को नोटिस जारी किया गया। गांव बरौठ स्थित वीरपाल डेयरी पर बिना पंजीकरण अवैध रूप से पनीर निर्माण होता पाए जाने पर कारोबार बंद कराया गया और संचालक के खिलाफ वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कराई गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने छाता क्षेत्र के गांव पैगांव स्थित नागाजी ऑर्गेनिक डेयरी का निरीक्षण किया। यहां मिश्रित दूध, घी, मक्खन, पनीर, खोआ व क्रीम के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान गंदगी में रखे दो सौ किलोग्राम पनीर को विक्रेता की सहमति से नष्ट कराया गया। अभियान के दौरान कुल 10 नमूने एकत्र कर खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बताया कि विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.