• Mon. Apr 20th, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा

ByVijay Singhal

Apr 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत डीपीएस एजुकेशनल सोसाइटी, डेंपियर नगर में फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत शर्मा ने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का लक्ष्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके लिए कौशल विकास प्रशिक्षण आवश्यक है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद युवा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त कर अपना स्वयं का व्यवसाय जैसे फैशन बुटीक, स्टूडियो या गारमेंट यूनिट स्थापित कर सकते हैं। केंद्र के माध्यम से 150 युवाओं को फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीनें भी वितरित की जाएंगी। छात्रा रंजना और लक्ष्मी शर्मा व इंजीनियर देवांश गर्ग के साथ विधायक श्रीकांत शर्मा ने केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कल्पना गर्ग, सपना गर्ग, सारांश गर्ग, सेंटर मैनेजर फैस अहमद, ईश कुमार, भूमि यादव, कुसुम सैनी आदि उपस्थित रहे। संचालन संस्थापक आशुतोष गर्ग ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.