हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में स्मार्ट मीटर लगाने गई विद्युत निगम की टीम को महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाते हुए लौटा दिया। जेई आमोद आनंद, टीजी-2 कुलभूषण, मीटर कंपनी के प्रतिनिधि हरेंद्र कुमार की अगुवाई में निगम की टीम भगवती रोड पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। जैसे ही महिलाओं को सूचना मिली वह बड़ी संख्या में एकत्रित हो गईं और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने लगीं। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के दौरान जेई ने कहा कि मीटर लगाना जरूरी है और इसे नहीं रोका जा सकता। इसके बाद भी महिलाओं ने इसे लगाने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में जेई सहित निगम की टीम लौट गई। आर्य नगर निवासी वेदराम शर्मा, नंद किशोर शर्मा ने कहा कि अधिकारी जबरन मीटर लगवा रहे हैं। राहुल सिंह, सत्यप्रकाश का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाते समय तीन महीने का ट्रायल पीरियड देना चाहिए। मुकुट अग्रवाल, विनोद कुमार ने कहा कि बिजलीघर पर शिकायत सुनने वाले अधिकारी बैठाए जाएं। वहीं जेई ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
